Welcome to Little Kingdom School Dabhaura

Little Kingdom School Dabhaura is dedicated to providing the best education to children. We nurture the unique potential of every student in a safe, eco-friendly, and well-equipped learning environment.

“We at Little Kingdom School Dabhaura are committed to meeting the challenges of the modern era and bringing positive change through education.”
School Image
“Educating the mind without educating the heart is no education at all.”

Notice Board

09, Apr

2026

new प्रवेश सूचना: सत्र 2026-27 अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि लिटिल किंगडम स्कूल, डभौरा में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नए प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। Nursery से 8th कक्षा तक सीमित सीटों पर प्रवेश 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर दिए जा रहे हैं। हमारा विद्यालय अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में आधुनिक तकनीक, सुरक्षित वातावरण और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इच्छुक अभिभावक विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट littlekingdomdabhaura.com पर जा सकते हैं। अपने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने के लिए आज ही प्रवेश सुनिश्चित करें।
VIEW ALL

News & Announcement

09, Apr

2026

new संशोधित सूचना- शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को कम शुल्क में बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालय द्वारा एक परीक्षा का आयोजन 24 Jun 2026 को सुबह 10:00 से 12:00 तक समिति के अनुशंसा पर एक परीक्षा (टेस्ट) कराया जा रहा है जिसके लिए प्रत्येक कक्षा (नर्सरी से आठवीं) के लिए पांच- पांच सीट निर्धारित की गई है। उक्त परीक्षा को पास करके मेरिट में चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं से उस वर्ष में 50% शुल्क लिया जाएगा जो प्रत्येक वर्ष सत्र प्रारंभ में ही अभिभावकों को सूचित किया जाएगा इसके लिए निम्नलिखित नियम व शर्ते हैं -(01) यहकि प्रत्येक कक्षा की फीस उस वर्ष में ली जाने वाली अन्य बच्चों की फीस से आधी होगी। (प्रवेश शुल्क छोड़ कर) (02) यहकि उक्त परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं को प्रत्येक वर्ष 90% से ऊपर रिजल्ट लाना अनिवार्य होगा। (03) यह कि यदि उक्त चयनित छात्र किसी भी सत्र में चयन के प्रथम वर्ष को छोड़कर 90% से कम रिजल्ट लाता है तो अगले सत्र में संबंधित अभिभावक को विद्यालय द्वारा अन्य छात्रों से ली जाने वाली शुल्क के बराबर ही जमा करना अनिवार्य होगा। (4) यह कि उक्त छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त विद्यालय में पूर्व से अध्ययनरत छात्र/छात्रा भी सत्र 2026-27 से आगामी सूचना तक 90% से ऊपर रिजल्ट लाते हैं तो उनको भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। (5) यह की परीक्षा से चयनित छात्र-छात्राओं को सत्र 2026-27 से एवं विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को सत्र 2027-28 से इस योजना का लाभ मिलेगा।(06) यहकि यह निर्णय क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एवं कम शुल्क में बेहतर सुविधा देने के लिए लिया गया है अतः इस पर किसी तरह के बदलाव एवं सुधार हेतु पूर्ण अधिकार विद्यालय के पास सुरक्षित है संस्था प्रमुख अपने विवेक के अनुसार बदलाव कर सकते हैं।
VIEW ALL

Events

19, Feb

2026

लिटिल किंगडम स्कूल डभौरा में अतिथि सम्मान समारोह एवं विदाई समारोह संपन्न- दिनांक 19 फरवरी 2026 को तराई आंचल की प्रतिष्ठित विद्यालय में अतिथियों का सम्मान साल, श्रीफल एवं मोमेंटो से विद्यालय के संचालक डी0के0 साहू के द्वारा किया गया एवं छात्र-छात्राओं को अतिथियों के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जवा तहसीलदार श्रीमती निवेदिता त्रिपाठी जी अध्यक्षता श्री बृजेंद्र पांडे जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रूप में से.नि. DSP श्री बी.डी. पांडे जी डभौरा थाना प्रभारी श्री ऋषभ सिंह बघेल जी, से.नि. सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य श्री हिम्मत लाल द्विवेदी जी, ए.एस.आइ श्री वीरेंद्र वर्मन, श्री राजेश मिश्रा जी, पनवार थाना से आरक्षक श्री नितिन जाखोन जी, एवं वरिष्ठ प्रपत्रकर श्री गुलाब द्विवेदी जी एवं अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रकाश डालते हुए पूर्व प्राचार्य श्री द्विवेदी जी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं का पूर्व वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रशंसा करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आगे और अधिक मेहनत करते हुए आगे बढ़ने हेतु कहा, थाना प्रभारी द्वारा छात्र-छात्राओं को अनुशासित रहने के साथ-साथ गुड टच एवं बैड टच के बारे में जानकारी दी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पर्यावरण विद् श्री पांडे जी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह छोटे-छोटे नौनिहाल आगे चलकर के भारत के भविष्य का निर्माण करेंगे इनके कंधों पर भारत का भविष्य टिका हुआ है, सेवानिवृत्ति डीएसपी श्री बी.डी. पांडे जी ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा का महत्व क्या है बताते हुए कहा की विद्या ऐसी चीज है जिसको न चोर चुरा सकता है ना राजा छीन सकता है ना भाई बांट सकता है और ना ही बजनी होती है, तहसीलदार श्रीमती निवेदिता त्रिपाठी जी द्वारा बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु आशीर्वाद प्रदान करते हुए अभिभावकों को पासको एक्ट, गुड टच एवं बैड टच को विस्तार पूर्वक समझाते हुए अपने पाल्य को सुरक्षित कैसे रखना है कैसे बच्चों का जीवन सुरक्षित हो सकता है के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के संचालक डीके साहू के द्वारा किया गया।
VIEW ALL

Birthday Wishes for Today

Admissions Process

Little Kingdom School Dabhaura offer a high quality educational experience and nurturing environment that fosters sharp learning skills. We are proud of the caliber of our staff and the work that they do; we are even prouder of the students with whom we work day by day. At Little Kingdom School  we have strived to make our admission process as simple as possible to ensure that all prospective parents enjoy a stress free application experience.

 
Admission Enquiry

Submit the Enquiry Form. and visit the school admissions office. Our counsellor will get back to you to answer your questions and collect the required information.

Request Info
 
Admission form

 The parents are requested to visit the school Admission Office, fill out the registration form . Kindly carry two latest Passport size photo of the child and the parent along with self-attested DOB certificate. Transfer certificate of the previous school. Photocopy of the mark sheet. Parents Photograph(Mother & Father). Adhar card. Voter id & Ration card and SSSM ID Number.

Apply Online
 
School Admission

The parent needs to fill up the admission form and ensure all documents are in order. Kindly intimate the school in case your child requires some special assistance due to any health reasons.

Click Here

What Our Community Says

Students' Testimonials

Teachers' Perspectives

Parents' Perspectives

Company logo
Little Kingdom School Dabhaura तराई आंचल का बेहतर शिक्षण संस्थान, जो आपके बच्चों को दे एक नई उड़ान।
Little Kingdom School Dabhaura
Hi there!
How can I help you?