संशोधित सूचना- शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को कम शुल्क में बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालय द्वारा एक परीक्षा का आयोजन 24 Jun 2026 को सुबह 10:00 से 12:00 तक समिति के अनुशंसा पर एक परीक्षा (टेस्ट) कराया जा रहा है जिसके लिए प्रत्येक कक्षा (नर्सरी से आठवीं) के लिए पांच- पांच सीट निर्धारित की गई है। उक्त परीक्षा को पास करके मेरिट में चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं से उस वर्ष में 50% शुल्क लिया जाएगा जो प्रत्येक वर्ष सत्र प्रारंभ में ही अभिभावकों को सूचित किया जाएगा इसके लिए निम्नलिखित नियम व शर्ते हैं -(01) यहकि प्रत्येक कक्षा की फीस उस वर्ष में ली जाने वाली अन्य बच्चों की फीस से आधी होगी। (प्रवेश शुल्क छोड़ कर) (02) यहकि उक्त परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं को प्रत्येक वर्ष 90% से ऊपर रिजल्ट लाना अनिवार्य होगा। (03) यह कि यदि उक्त चयनित छात्र किसी भी सत्र में चयन के प्रथम वर्ष को छोड़कर 90% से कम रिजल्ट लाता है तो अगले सत्र में संबंधित अभिभावक को विद्यालय द्वारा अन्य छात्रों से ली जाने वाली शुल्क के बराबर ही जमा करना अनिवार्य होगा। (4) यह कि उक्त छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त विद्यालय में पूर्व से अध्ययनरत छात्र/छात्रा भी सत्र 2026-27 से आगामी सूचना तक 90% से ऊपर रिजल्ट लाते हैं तो उनको भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। (5) यह की परीक्षा से चयनित छात्र-छात्राओं को सत्र 2026-27 से एवं विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को सत्र 2027-28 से इस योजना का लाभ मिलेगा।(06) यहकि यह निर्णय क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एवं कम शुल्क में बेहतर सुविधा देने के लिए लिया गया है अतः इस पर किसी तरह के बदलाव एवं सुधार हेतु पूर्ण अधिकार विद्यालय के पास सुरक्षित है संस्था प्रमुख अपने विवेक के अनुसार बदलाव कर सकते हैं।
Little Kingdom School Dabhauraतराई आंचल का बेहतर शिक्षण संस्थान, जो आपके बच्चों को दे एक नई उड़ान।